GA4-314340326 ट्रक की चपेट में आने से सेना का जवान हुआ गंभीर रूप से घायल

ट्रक की चपेट में आने से सेना का जवान हुआ गंभीर रूप से घायल

angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में जरवाडीह के पास एक ट्रक(डब्लूबी23डी 4475) ने बुलेट बाइक सवार सेना के जवान प्रशांत कुमार कटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब हुई। इस दुर्घटना में सेना के जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान का दायां पैर टूट गया। प्रशांत कुमार कटी सरायकेला का रहनेवाला है। घटना के समय वह सिल्ली से रांची आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही बंगाल नंबर उक्त ट्रक ने बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया। बुलेट ट्रक के नीचे फंस गया। काफी दूर तक बुलेट घसीटता हुआ जा रहा था। मौके पर चालक फरार हो गया। समाजसेवी विकास जायसवाल और अजय राज ने ग्रामीणों की मदद से घायल सेना के जवान को इलाज के लिए रिम्स भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم