स्पॉन्सरशिप और फोस्टर केयर कमेटी की बैठक में आए 60 आवेदन; डीसी बोले- हर हाल में जरूरतमंदों को ही मिले फायदा
![]() |
| बैठक के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार। |
डीसी कार्यालय में हुई अप्रूवल कमिटी की बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि आउटरीच वर्कर सीधे आवेदकों के घर जाकर ग्राउंड वेरिफिकेशन करें, ताकि योजना का लाभ सिर्फ वास्तविक और हकदार बच्चों को ही मिले।
आए 60 आवेदन, पुराने लाभार्थियों पर भी नजर
बैठक में समिति के सामने कुल 60 आवेदन आए। इनमें 30 नए और 30 रिन्यूअल (जो एक साल से लाभ ले रहे हैं) के मामले थे। डीसी ने सभी आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की और निर्देश दिया कि पुराने लाभार्थियों का भी नियमित फॉलोअप लिया जाए ताकि उनकी मौजूदा स्थिति का पता रहे।
योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार
डीसी ने अफसरों को फील्ड में जाकर योजना का प्रचार करने को कहा ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों के अनाथ बच्चों को भी इसका लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार और सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.