फीस माफी और उपहार का लालच देकर करता था अशोभनीय व्यवहार, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
![]() |
| आरोपी शाहिद अंसारी की पिटाई करते लोग। |
फीस माफ करने का देता था झांसा
सरिया क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रविवार को बगोदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीते 30 मई को कोचिंग संचालक शाहिद अंसारी ने उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। आरोपी पिछले कई दिनों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह छात्रा को कोचिंग फीस माफ करने, टॉफी और अन्य उपहारों का लालच देकर लगातार अशोभनीय व्यवहार कर रहा था।
बड़ी संख्या में जुटे लोग, आरोपी को दबोचा
रविवार को जैसे ही इस शर्मनाक घटना की भनक स्थानीय लोगों और परिजनों को लगी, बड़ी संख्या में लोग उक्त कोचिंग संस्थान पहुंच गए। उग्र लोगों ने आरोपी संचालक शाहिद अंसारी को मौके पर ही दबोच लिया और बगोदर पुलिस को सूचना देकर उसके सुपुर्द कर दिया।
पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, थाना प्रभारी, बगोदर

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.