सिल्ली विधानसभा के हालमाद, हाकेदाग और बड़ा मुरी में कई विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास
![]() |
| शिलान्यास के दौरान ग्रामीणों से बात करते विधायक अमित महतो। |
ग्रामीण खुशहाली के लिए चल रही हैं 8 बड़ी योजनाएं
विधायक अमित महतो ने कहा कि हेमंत सरकार का मुख्य लक्ष्य गांव, गरीब और किसान को खुशहाल बनाना है ताकि झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा किया जा सके। इसके लिए गांवों के विकास को केंद्र में रखकर 8 बड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ गांव के गरीब, शोषित, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से सरकार समय-समय पर 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
दौरे के दौरान विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय महिलाओं द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी गई:
हालमाद : डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत 'डीप बोरिंग सह जलमीनार' का शिलान्यास मंजरी देवी ने किया।
हाकेदाग :15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत 'प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन' का शिलान्यास पंचू देवी ने किया।
बड़ा मुरी : ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए 'उप स्वास्थ्य केंद्र' का शिलान्यास छुटू मियां देवी ने किया।
मौके पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी देवी, झामुमो नेता जीतू महतो, मोहन महतो, चितरंजन महतो, परमेश्वर बेदिया, शेखर महतो, विषम महतो, डॉ. वकील महतो, संतोष महली, अखिलेश्वर कुम्हार, समीर ठाकुर, कालिया सोनार, प्रकाश कोईरी और रमेश सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.