![]() |
| दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो । |
एयरबैग ने बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चालक के सीने में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों और तकनीकी जानकारों के मुताबिक, टक्कर होते ही गाड़ी के इम्पैक्ट सेंसर सक्रिय हो गए और इन्फ्लेशन मॉड्यूल ने तत्काल एयरबैग खोल दिए। एयरबैग समय पर खुलने के कारण चालक की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया है।
आरोपी को लेने आ रही थी पुलिस
बताया जाता है कि सिमडेगा पुलिस की यह टीम सिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक युवक, शुभम गुप्ता (निवासी बंता), को लेने के लिए आ रही थी। शुभम के खिलाफ सिमडेगा थाने में एक युवती ने मामला दर्ज कराया है।
क्या है मामला : पीड़िता के अनुसार, फेसबुक के जरिए शुभम से उसकी दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद शुभम ने उसे छोड़ दिया। इसी मामले में सिमडेगा पुलिस उसे गिरफ्तार करने सिल्ली आ रही थी।
Hilights
* सारजमडीह बांका पुल के पास, रांची-पुरुलिया मार्ग।
* मंगलवार रात, लगभग 9:30 बजे।
* एयरबैग खुलने से चालक की जान सुरक्षित।
* आरोपी शुभम गुप्ता को ट्रांजिट रिमांड पर लेने जा रही थी टीम।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.