angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण को लेकर 5 हजार पौधरोपण व पौधा का वितरण करेगा। पौधरोपण अभियान का शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होगी। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संगठन पिछले 16 वर्षों से लगातार पौधरोपण अभियान चला रहा है। इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और पंचायत स्तर पर पौधरोपण व पौधा का वितरण किया जाएगा। ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण होगा जिससे व स्वालंबी बने। सरना स्थलों पर सखुआ का पौधा रोपा जाएगा। रोपे गये पौधों की सुरक्षा स्थानीय समिति के माध्यम से की जाएगी।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.