GA4-314340326 झारखंड में 20 जून से SIR, आज सभी बूथों पर जारी होगी अन-मैप्ड वोटर्स की लिस्ट

झारखंड में 20 जून से SIR, आज सभी बूथों पर जारी होगी अन-मैप्ड वोटर्स की लिस्ट

sir-in-jharkhand-from-june-20-list-unmapped-voters-released-23may-all-booths
जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य चुनाव अधिकारी।
रांची : झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (रिवीजन) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने शुक्रवार को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEO) के साथ ऑनलाइन बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से न छूटे, इसे लक्ष्य बनाकर काम करें।

निर्वाचन सदन से हुई इस बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी और वर्तमान तैयारियों की समीक्षा की।

23 मई को अन-मैप्ड मतदाता सूची का प्रकाशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 23 मई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 'अन-मैप्ड मतदाता सूची' का प्रकाशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

 2 सप्ताह का समय : इस सूची को अगले दो सप्ताह तक मतदान केंद्रों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान आप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक कर लें।

 मैपिंग का मौका : यदि सूची में नाम नहीं है, तो कोई भी अन-मैप्ड वोटर इस दौरान अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर पिछले गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची के आधार पर अपनी मैपिंग करा सकता है।

 20 जून से शुरू होगा SIR का मुख्य कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार, राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए 20 जून से मुख्य कार्यक्रम निर्धारित है, जो 29 जून तक चलेगा। इस अवधि में मुद्रण (प्रिंटिंग) और प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी। अफसरों को अपने-अपने जिलों में इन कामों को समय पर पूरा करने के लिए कहा गया है।

 बैठक में ये रहे मौजूद

ऑनलाइन मोड में हुई इस अहम बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم