![]() |
| स्वगणना करने के डीसी व एसपी। |
अधिकारियों ने पेश की मिसाल
वरीय अधिकारियों द्वारा खुद की गणना पोर्टल पर दर्ज किए जाने के बाद अब जिले में इस अभियान को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। उपायुक्त और एसपी के अलावा उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर और अनुमंडल पदाधिकारी ने भी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी गणना पूर्ण कर इस अभियान को मजबूती प्रदान की।
सटीक आंकड़े ही विकास की नींव: उपायुक्त
इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की सही और अद्यतन जानकारी खुद दर्ज कर सकता है।
स्वयं जानकारी भरने से जनगणना के आंकड़े अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित होते हैं। भविष्य की सभी विकास योजनाओं की सफलता इन सटीक आंकड़ों पर ही टिकी होती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें।
सरल और सुरक्षित है डिजिटल प्लेटफॉर्म: एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने स्व-गणना को नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह प्रक्रिया अत्यंत सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई गई है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने आमजनों से आग्रह किया कि वे समय रहते इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी जानकारी पोर्टल पर स्वयं दर्ज करें। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि तकनीक के समन्वय से जनगणना की प्रक्रिया को मानवीय त्रुटियों से मुक्त रखा जाए ताकि जिले के विकास का खाका सही आंकड़ों के आधार पर तैयार हो सके।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.