GA4-314340326 एक सप्ताह से अनगड़ा के दर्जनों गांव अंधेरे में, कई इंडस्ट्रीज से उत्पादन हुआ ठप्प, मजदूर को काम मिलना हुआ बंद

एक सप्ताह से अनगड़ा के दर्जनों गांव अंधेरे में, कई इंडस्ट्रीज से उत्पादन हुआ ठप्प, मजदूर को काम मिलना हुआ बंद

angara(ranchi)  पिछले एक सप्ताह से अनगड़ा प्रखंड अंधेरे में है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कई उद्योगों में उत्पादन प्रभावित हो गया है। उपभोक्ता परेशान है। निजी व्यवसाय चलाने वालों की दुकानें बंद है। बिजली उर्जा आधारित काम पूरी तरह से बंद है। वर्षा की मामूली बूंद से ही बिजली आपूर्ति ठप्प हो जा रही है। पांच दिनों से रातभर बिजली गायब है। अधिकांश लोगों को इनर्वटर सिस्टम व मोबाइल डाउन हो गया है। हालांकि रविवार की रात में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। 


पूरा अनगड़ा प्रखंड में रहा ब्लैक आउट

अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद, रामदगा, बीसा, जोन्हा, गेतलसूद इंडस्ट्रीयल एरिया, गांधीग्राम, अनगड़ा, गोंदलीपोखर, महलीहुहू, राजाडेरा, बरवादाग, टाटी, सिंगारी सहित दर्जनों गांव पूरी तरह से अंधेरे में है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की पढाई, दैनिक कार्यो में पानी का उपयोग, मोबाइल चार्च सहित कई तरह की परेशानी हो रही है। अनगड़ा के महलीहुहू स्थित बालाजी फूड प्रोडक्ट से उत्पादन काफी प्रभावित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बालाजी फैक्टरी का कई यूनिट को बंद करना पड़ा है। मजदूरों को काम से वापस कर दिया गया है। सही हाल गेतलसूद स्थित विवान इंडस्ट्रीज प्रालि गेतलसूद की भी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से प्लांट बंद कर दिया गया। मजदूरों को काम नही मिल रहा। 

बिजली संकट पर क्या बोले उपभोक्ता

गेतलसूद के बिजली उपभोक्ता सह उपमुखिया शंकर बैठा बताते है बारिश की हल्की बूंद से बिजली आपूर्ति बाधित होना तय है। ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से लगातार प्रतिदिन दोपहर में आंधी-पानी हो रही है। इससे बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाता है। रात भर बिजली गायब रहती है। दूसरे दिन दोपहर में एक घंटा बिजली आया तो ठीक नही तो फिर से आंधी-पानी के कारण अगले दिन तक बिजली आपूर्ति ठप्प। यह क्रम लगातार जारी है। 

अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा बताते है झारखंड सरकार ने बिजली जैसी आवश्यक सेवा को अनावश्यक सेवा बना दिया है। सरकार इसको गंभीरता से ले व विभाग के दोषी अधिकारियों व लाइनमैन, इंजीनियर के खिलाफ कारवाई करें। 

बालाजी फूड प्रोडक्ट के संचालक अनिनाश चन्द्रा बताते है बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण प्रोडक्शन बंद हो गया है। जेनरेटर से लागत बढ़ जाता है जिससे ग्राहकों तक उत्पाद नही पहुंचता। फैक्टरी में अभी सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। बिजली की हालत में सुधार नही हुआ तो फैक्टरी को बंद करना होगा। 

विवान इंडस्ट्रीज प्रालि गेतलसूद के ओनर विवेक गुप्ता बताते है गेतलसूद इंडस्ट्रीयल एरिया तो बना दिया गया लेकिन बिजली आपूर्ति बहुत खराब है। हमेशा अनियमित बिजली की आपूर्ति होती है। अभी तो थोड़ी सी बारिश में ही लाइन कट जाता है। जो कई दिनों बाद तक जारी रहता है। जबकी गेतलसूद इंडस्ट्रीयल एरिया से बेड़वारी बिजली सबस्टेशन की दूरी 10 किमी ही है। उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कई यूनिट को बंद कर दिया गया है। मजदूरों को काम नही मिल रहा है। 

बिजली विभाग अनगड़ा के एसडीओ अशोक प्रिय ने बताया कि असमानी बिजली के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। प्रतिवर्ष इस समय में वज्रपात से लगातार इंसुलेटर डैमेट हो जाता है। जिससे खोजने व बनाने में समय लगता है। दोपहर बाद फिर से आंधी-पानी शुरू होने से लाइनमैन को काम करने में परेशानी होती है।  साथ ही आंधी-पानी के कारण तार में जगह जगह पर पेड़, टहनी के गिरने से भी बिजली ट्रीप कर जाती है। विभाग लगातार बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाने में गंभीरता से प्रयास कर रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم