![]() |
| प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा |
प्रशासन के साथ समन्वय पर जोर
वर्चुअल मीट को संबोधित करते हुए मार्तंड प्रताप मिश्रा ने पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करें। उन्होंने कहा कि इस 90 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
तीन चरणों में चलेगा अभियान
डलसा सचिव सफदर अली नैयर ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह अभियान 28 अप्रैल से 27 जुलाई तक चलेगा। पूरे कार्यक्रम को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।जिले के सभी प्रखंडों में पीएलवी, बाल श्रम अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) मिलकर काम करेंगी।
सचिव ने पीएलवी को निर्देशित किया कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीण और जरूरतमंद लोग अपने अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें। बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी और पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया व सुनील कुमार समेत अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.