angara(ranchi) उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, केदल में शनिवार को दो दिवसीय साइबर सुरक्षा विषय पर चल रहे कार्यशाला समापन हुआ। कार्यशाला में सिनोक्स सिक्योरिटी एलएलपी आदित्यपुर जमशेदपुर के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट रिशु कुमार, ज्ञान रंजन, प्रदीप कुमार व उज्जवल कुमार साइबर सिक्योरिटी को लेकर अहम जानकारी दी। जबकी अतिथि वक्ता विकास कुमार (सहायक निदेशक-राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर, राजस्थान) ने ऑनलाइन मार्गदर्शन किया। कालेज प्रबंधन ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व मामेंटो देकर सम्मानित किया। इसमें प्रशिक्षुओं को देश भर में साइबर हमलों, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों के साथ साथ एआई का उपयोग करके हैकिंग के नए तरीको से सावधान रहने के बारे में बताया गया। हैकर्स अब उन्नत एआई का उपयोग स्पैम, मेल और फिशिंग लिंक बनाने में कर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें या अज्ञात कॉलर के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और उसे समय-समय पर बदलते रहें। यदि आप किसी भी प्रकार के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। यदि आप घटना के 24 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराते हैं, तो आपके पैसे बैंक में ही फ्रीज होने की संभावना सबसे अधिक होती है। अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र पोर्टल (Cybercrime.gov.in) का उपयोग करें। वर्तमान समय में कंप्यूटर, मोबाइल, इन्टरनेट, बैंक, कंपनी एवं उद्योग धंधे जैसे ऑनलाइन पोर्टल पर साइबर फ्रॉड से संबंधित जितना भी मैसेज आता है, उससे बचने के लिए हमें सतर्क एवं सावधान होना अत्यावश्यक है। इन्होंने अपने विचार साझा करते हुए छात्रों को साइबर फ्रॉड के दुष्प्रभाव से बचने एवं सतर्क रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम का उदेश्य छात्रों को साइबर फ्रॉड के द्वारा होने वाले आर्थिक एवं मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था। संचालन कार्यालय प्रशासक रूपेश कंडरवार व धन्यवाद ज्ञापन बीएड प्रिंसिपल डा. कुमारी पल्लवी ने किया। इस अवसर पर सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कंडरवार, प्राचार्य डॉ॰ चंदन कुमार पंकज, उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, मुकेश कुमार कंडरवार सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.