GA4-314340326 मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज का टापर बनी संगीता व शीतल

मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज का टापर बनी संगीता व शीतल

angara(ranchi)  मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज गेतलसूद के इंटर साइंस और आर्ट्स का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। साइंस में संगीता व आर्ट्स में शीतला कॉलेज टॉपर बनी है। संगीता नें साइंस में 65 प्रतिशत व शीतल ने आर्ट्स में 72 प्रतिशत अंक लाकर कॉलेज का नाम रौशन किया है। आर्ट्स में सुनीता कुमारी, बिमला कुमारी, दीपिका कुमारी और चूमन कुमारी टॉप पांच में अपनी जगह बनाई है। कॉलेज के प्राचार्य संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कड़ी मेहनत का यह परिणाम है। उन्होने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी है। शिक्षक शिवशंकर बेदिया, ताराचंद मुंडा व भरत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कॉलेज का परिणाम बेहतर हो रहा है। आने वाले वर्षो में यहां से राज्य व ज़िला स्तर के टॉपर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने