angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में बुधवार को सत्र 2026–27 के लिए बाल संसाधन दल का गठन किया गया। शिक्षक सुमंत कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को उनके पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कक्षा 10 के सुचित कुमार महतो को हेड बॉय और कक्षा नवम की प्रिया कुमारी को हेड गर्ल बनाया गया है। वहीं गंगा हाउस के मोहित कुमार महतो एवं टीना कुमारी को, यमुना हाउस के गौतम कुमार सिंह एवं टिनू कुमारी को, गोदावरी हाउस के हर्ष कुमार महतो एवं पायल कुमारी को और सतलज हाउस के करण कुमार महतो एवं रोशनी कुमारी को हाउस कप्तान बनाया गया है। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि निष्ठा, कर्तव्य एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो स्वयं अनुशासित रहकर दूसरों का मार्गदर्शन करता है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.