GA4-314340326 उर्जा विभाग के सचिव ने किया जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी का निरीक्षण बोले, सालोंभर बिजली उत्पादन हो सुनिश्चित

उर्जा विभाग के सचिव ने किया जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी का निरीक्षण बोले, सालोंभर बिजली उत्पादन हो सुनिश्चित


निरीक्षण करते सीएमडी के श्रीनिवासन
angara(ranchi)  उर्जा विभाग के सचिव सह उर्जा उत्पादन के सीएमडी के. श्रीनिवासन ने शुक्रवार को सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना के दोनों पावर प्लांट का निरीक्षण किया। ट्रेस रेस के रिपेयर होने के बाद 15 मार्च से पावर हाउस दो व 15 फरवरी से पावर हाउस एक से लगातार बिजली का उत्पादन हो रहा है। दोनों पावर हाउस के निरीक्षण के क्रम में सीएमडी के. श्रीनिवासन को सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। पावर हाउस एक का ट्रेस रेक टूट जाने के कारण एक साल से बिजली उत्पादन ठप्प था। इस अवसर पर उर्जा उत्पादन के एमडी रणजीत कुमार लाल, जीएम(टेक्निकल) कुमुद रंजन सिन्हा, जीएम(एचआर) अमर नायक सहित जलविद्युत परियोजना सिकिदिरी के कई अधिकारी उपस्थित थे।  

"ज्ञात हो कि सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना झारखंड में सबसे कम लागत में बिजली का उत्पादन करता है। गेतलसूद डैम में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के कारण इस वर्ष सालोंभर बिजली का उत्पादन संभव है। बारिश के समय तो चौबीसों घंटा बिजली उत्पादन होगा। इससे राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी।"

अत्याधुनिक तकनीकों के अनुसार लगातार अपग्रेडेशन हो: सीएमडी के. श्रीनिवासन

पौधरोपण करते सीएमडी
सीएमडी ने लगातार बिजली उत्पादन निर्वाध गति से चले इसकी संभावना पर जानकारी ली। कई सुझाव व निर्देश दिया। कहा की लगातार बिजली का उत्पादन सुनिश्चित होना चाहिए। इसके लिए हर संभव प्रयास करे व अपने आप को अपडेट रखे। दोनों पावर हाउस का अत्याधुनिक तकनीकों के अनुसार लगातार अपग्रेडेशन किया जाए। सरकार हर संभव मदद करेगी। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।  परियोजना प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि परियोजना के कामों से पीएमडी संतुष्ट दिखे। वर्तमान में गेतलसूद डैम का जलस्तर 26 फीट है। इससे लगातार बिजली का उत्पादन किया जाएगा। लगातार बिजली उत्पादन जारी रखने के लिए इस वर्ष शट डाउन( प्रतिवर्ष अप्रैल-जून माह में होने वाला मेंटनेंस वर्क के कारण बिजली उत्पादन बंद रहता है) नही होगा। लगातार स्थिति के अनुकूल बिजली का उत्पादन किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने