 |
| डीएसपी का स्वागत करते |
angara(ranchi) मनीष चन्द्र लाल ने शनिवार को अनगड़ा स्थित कार्यालय में सिल्ली उपाधीक्षक(डीएसपी) के पद पर अपना योगदान दिया। डीएसपी मनीष चन्द्र लाल इससे पूर्व जैप-7 हजारीबाग में पदस्पापित थे। अनगड़ा स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचने पर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने डीएसपी मनीष चन्द्र लाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सिल्ली के निवर्तमान डीएसपी अनुज उरांव का तबादला जैप-10 होटवार में किया गया। योगदान देते ही डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसे लेकर काम करेंगे। साथ ही अपराध नियंत्रण व नशामुक्ति अभियान को लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा। आम जनता के सहयोग काम किया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.