GA4-314340326 पर्यटनकर्मी: काम 30 दिन, मानदेय 26 दिनों का, केन्द्रीय मंत्री से मिले पर्यटनकर्मी

पर्यटनकर्मी: काम 30 दिन, मानदेय 26 दिनों का, केन्द्रीय मंत्री से मिले पर्यटनकर्मी

केन्द्रीय मंत्री को मांगपत्र सौंपते
angara(ranchi)  झारखंड के विभिन्न जलप्रपात पर्यटन स्थल में कार्यरत पर्यटन कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से उनके आवास में मिला। केन्द्रीय मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व झारखंड पर्यटक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, संरक्षक बालेश्वर बेदिया व भाजपा नेता रामसाय मुंडा व संजय नायक कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री को सौंपे मांगपत्र में पर्यटनकर्मियों को स्थाईकरण, अनुकंपा पर रखने सहित अन्य मांग शामिल है। इसपर केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने तत्काल पर्यटन सचिव मुकेश कुमार से फोन पर बात कर पर्यटन कर्मियों की समस्याओं को समाधान करने को कहा। कहा कि झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड(जेटीडीसी) रांची द्वारा तैयार की जा रही नये नियमावली ड्राफट में पर्यटन कर्मियों की मांग को भी सूचीबद्ध किया जाए। पर्यटन सचिव ने 27 मई को इसपर वार्ता के लिए पर्यटनकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है। राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पर्यटनकर्मी महीना का तीस दिन सबह से शाम तक अपनी डयूटी निभाते है लेकिन मानदेय सिर्फ 26 दिनों का ही मिलता है। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र महतो, सोहन बेक, सुशांत कुमार लोहरा आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم