angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. जिसने सिंगिंग, डांसिंग, रैंप वॉक, सोलो डांस फैशन शो इत्यादि शामिल था. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने न्यू कमर विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आने वाले कुछ साल जबतक आपकी पढ़ाई पूरी नहीं होती संस्थान ही आपका देवालय है, खुद को अनुशासित बना मन लगाकर पढ़ाई करें. कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया. इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की. बता दें कि फ्रेशर्स वेलकम पार्टी में 2025 बैच की रमसा मावीस एवं मोहित कुमार को क्रमश मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर चुना गया है. संस्थान के शिक्षक प्रो प्रशांक मनी ने बताया कि सत्र 2024- 28 के विद्यार्थियों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के दमदार स्वागत की तैयारी की थी. मौके पर संस्थान के कल्चरल कमिटी की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिंह, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, इस्टेट ऑफिसर सुनीता नाथ, प्रो श्रुति कुमारी, प्रो रोहित कुमार आदि शिक्षक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान अपनी मनभावन प्रस्तुति से लोगों का खूब मनोरंजन किया.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.