angara(ranchi) भारत सरकार के महत्वकांक्षी योजना नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक बाहया के बाहया गांव के युवाओं व ग्रामीण महिला-पुरूषों के बीख् जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। ड्रग फ्री इंडिया अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्राचार्य डॉ एनके यादव ने कहा कि युवा देश के भविष्य है, इन्हें नशे से दूर रखना हमारी सामाजिक जिम्मेवारी है। नोडल ऑफिसर प्रो जयदेव कुंभकार ने नशे के दुष्परिणाम और इससे होने वाली बीमारी के बारे में जानकारी दी। कहा की नशा सिर्फ एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता अपितु पूरे परिवार को तबाह कर देता है। जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक प्रो. विकाश कुमार, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. चंद्रकांता, प्रो. विवेकानंद, एके राय, लखींद्र महतो, सैकत कुमार, नीलेश मुंडा, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.