angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मनरेगा विभाग के द्वारा डिजीटल कार्यपद्धति को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मनरेगा मेट, पंचायत सचिव और लाभुकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी अनगड़ा जयपाल सोय व बीपीओ अवनीन्द्र कुमार ने दिया। प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा की डिजीटल प्रणालियों जैसे राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली(एनएमएमएस), ई केवाइसी, जन-मनरेगा ऐप की विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि एनएमएमएस के माध्यम से अब मास्टररोल में लाभुकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी। जिसके तहत कार्यस्थल पर दो पालियों में कार्य कर रहे मजदूरों की फोटो अपलोड की जाएगी। यह डिजिटल प्रणाली मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने और निगरानी को अधिक सशक्त व सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय ने भारत सरकार की आगामी योजना 'विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन(ग्रामीण)[वीबी-जीरामजी]' के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता दुक्खू राम सोरेन, कनीय अभियंता गौतम कुमार एवं विश्वजीत यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.