GA4-314340326 42 लाभुक किसानों के बीच बत्तख चूजा का वितरण

42 लाभुक किसानों के बीच बत्तख चूजा का वितरण

angara(ranchi) मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 42 लाभुक किसानों के बीच बत्तख चूजा का वितरण किया गया। इसके तहत अनगड़ा, राजाडेरा, गेतलसूद, नवागढ़, हेसातू, हेसल एवं बोंगईबेड़ा पंचायत के चयनित किसानों के बीच हुआ। उक्त पंचायत सचिवालय में चूजा का वितरण हुआ। अनगड़ा पंचायत सचिवालय में चूजा का वितरण विधायक प्रतिनिधि आशीष मुंडा ने किया। आशीष मुंडा ने कहा की बत्तख पालन एक लाभकारी व्यवसाय है, जिसमें कम निवेश में अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर बीएचओ डा. पीयूष कुमार सिंह, सहायक रंजन नायक, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, संगीता कैथा, अनीता देवी सहित लाभुक किसान मुनी देवी, सोनमणि कुमारी, सुमन देवी, पूजा देवी, सीता देवी, रूबी देवी, रीना देवी, सांवर देवी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने