GA4-314340326 और भयंकर आंधी-तूफान में उड़ गया मुर्गी चूजा व मुर्गी शेड

और भयंकर आंधी-तूफान में उड़ गया मुर्गी चूजा व मुर्गी शेड

आंधी तूफान में उड़ा मुर्गी व शेड
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  अनगड़ा के विभिन्न इलाके में शनिवार की शाम पांच बजे आये भंयकर आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाया। अनगड़ा के चन्द्राटोली निवासी रामप्रसाद महतो का पोल्ट्री फार्म शेड पूरी तरह से उखड़कर गिर गया। शेड पूरी तरह से तबाह हो गया। शेड के अंदर छोड़ा गया करीब दो हजार मुर्गी चूजा मर गया। इसके अलावा शेड का एसबेस्टस टूटकर चूर चूर हो गया। शेड के अंदर रखा सभी समान टूट गया। शुक्रवार की रात दो बजे ही रामप्रसाद ने अपने नवनिर्मित मुर्गी शेड में 25 सौ मुर्गी चूजा छोड़ा था। शनिवार की शाम में शेड को पूजन करने विधिवत शुभारंभ करना था, लेकिन आंधी-तूफान ने सभी कुछ बर्बाद कर दिया। इस पोल्ट्री फार्म को रामप्रसाद महतो, उसकी पत्नी संयोती देवी व संयोती देवी का भाई कैलाश महतो मिलकर संचालित कर रहे थे। संयोती देवी ने बताया कि इस आंधी-तूफान ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। करीब आठ लाख रूपया का नुकसान हुआ है। लोन लेकर मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। शुक्रवार की रात में ही करीब चार लाख रूपया का मुर्गी चूजा को लाकर छोड़ा गया था। आंधी-तूफान ने हमें रोड पर ला दिया। शेड के अंदर रखा मुर्गी दाना सहित पूरा सामग्री बर्बाद हो गया। बहुत प्रयास के बाद चार-पांच सौ चूजा को बचाया जा सका है। वह भी जिंदा रहता है या नही दो तीन दिन में पता चलेगा। रामप्रसाद महतो ने बताया कि अब लोन कैसे चुकता करेंग इसकी चिंता हो रही है। फिर से व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी भी शेष नही रहा। इस प्राकृतिक आपदा ने बर्बाद कर दिया। इधर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने पीड़ीत परिवार को आपदा राहत कोष से आठ लाख रूपया मुआवजा देने की मांग की है।  

जीदू बरवाटोली का सोलर जलमीनार का सोलर पैनल उड़ा, पेयजल आपूर्ति ठप्प  
ध्वस्त सोलर पैनल
इधर जोन्हा के जीदू बरवाटोली निवासी हरदयाल मुंडा के घर सामने लगा पेयजल टंकी का सौलर पैनल उड़कर टूट गया। जिससे इस गांव में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। हरदयाल मुंडा ने बताया कि पूरे जीदू बरवाटोली करीब 20 आदिवासी परिवार के बीच पेयजल आपूर्ति का यही एकमात्र पेयजल जलमीनार है। लेकिन सोलर पैनल टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही बगल के जंगल में दर्जनों पेड़ आंधी-तूफान की चपेट में आकर गिर गया।         

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने