angara(ranchi) कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के सेमेस्टर 4 एवं 6 के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को रातू स्थित एसएनएल वेयरिंग लिमिटेड का दो दिवसीय इंडस्ट्रियल विजिट किया। यह कंपनी टीवीएस, बजाज, रॉयल इनफील्ड जैसी बाइक कंपनियों को बेयरिंग की आपूर्ति करता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी के प्रोडक्शन इंजीनियर आशीष चोपड़ा व एचआर हेड संदीप कुशवाहा के नेतृत्व में कंपनी की कार्य-विधि यथा डिजाइन से लेकर वितरण, वेयरिंग के शेल व केज के निर्माण आदि प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। ज्ञात हो कि इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन संस्थान के मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान इवेंट कार्डिनेटर प्रो. विनीत कुमार व प्रो. पीआर टुडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.