angara(ranchi) शिव मंडा पूजा मसनिया में शामिल भोक्ताओं के लिए शुक्रवार को गेतलसूद में सेवा शिविर लगाया गया। सेवा शिविर में भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो ने भोक्ताओं के बीच शर्बत, पानी, कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया। प्रतिवर्ष मसनिया शिव मंडा पूजा के भोक्तागण गेतलसूद बाजार में पूजा करते है। पूजा सुनील गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर मनीराम मुंडा, आशाराम महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.