angara(ranchi) विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बाहया के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाला। रैली कालेज परिसर से करमाढीपा गांव तक निकाला गया। करमाढीपा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी मंचन हुआ। प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आम लोगों में उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थ भावना को जगाना के लिए ही रेड क्रास दिवस मनाया जाता है। डीएलएड की प्राचार्या डॉ रेणु ने कहा कि किसी भी घटना में घायल, बीमार, लाचार लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करें। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्लोगन के साथ नारे भी लगाए। इस अवसर पर संस्थान के कॉर्डिनेटर संजीव कुमार तिवारी, संस्थान के शिक्षक आनंद नारायण, श्यामू बड़ाइक, प्रदीप कुमार, रजनीश महतो, श्वेता कुमारी, आशा मेहता, अनीता, सरिता, रश्मी, सूरज नारायण आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.