GA4-314340326 घर के उपर गिरा पेड़, बाल बाल बचा परिवार के तीन सदस्य

घर के उपर गिरा पेड़, बाल बाल बचा परिवार के तीन सदस्य

घर के उपर गिरा पेड़ का टहनी
angara(ranchi)  आंधी-तूफान के साथ साथ हो रही वज्रपात व मूसलाधार वर्षा से रविवार की दोपहर अनगड़ा प्रखंड के कई इलाकें में भंयकर तबाही मचाया। सूरसू के पुटादाग में एक विशाल सीमर पेड़ कार्तिक बेदिया के घर के उपर गिर गया। इस घटना में परिवार के तीन सदस्य बाल बाल बच गया। पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कार्तिक बेदिया की पत्नी विनती देवी,  कार्तिक बेदिया का पिता श्यामलाल बेदिया व कार्तिक बेदिया की पुत्री सोनी कुमारी बाल बाल बच गया। हालांकि विनती देवी के सिर में चोट लगी है। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। सूरसू मुखिया सुमित्रा देवी ने पीड़ीत परिवार को आबुआ आवास योजना का लाभ देने की मांग की है। वही वज्रपात की चपेट में आने से खभावन निवासी किसान बुद्धेश्वर बेदिया के माचा में बांधा हुआ गाय के दो बछड़े की मौत हो गई। मौके पर पह़ुंचे भाजपा के गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया व कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया ने पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم