![]() |
| दर्द से कराहता बुजुर्ग। |
रास्ते में घेरकर किया जानलेवा हमला
थाने में दिए आवेदन के अनुसार, कृष्णा नंदन मोदी 21 मई को दोपहर के समय किसी काम से जामतारा गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे, तभी बाइक शोरूम के पास घात लगाए बैठे उनके बड़े बेटे संजय कुमार अग्रवाल, बहू बबीता अग्रवाल और एक अन्य सहयोगी आशीष कुमार अग्रवाल ने उन्हें रोक लिया। तीनों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर हाथ में लिए लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से अचानक बुजुर्ग पर टूट पड़े।
खुद की खरीदी जमीन बेची, तो किया हमला
पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान जब उन्होंने पूछा कि वे लोग क्यों मार रहे हैं, तो आरोपियों ने कहा कि 'तुमने जमीन क्यों बेची?' इस पर बुजुर्ग ने जवाब दिया कि वह उनकी खुद की कमाई से खरीदी हुई जमीन थी और उसे बेचने का अधिकार उनका है। इतना सुनते ही तीनों ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी और लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे बुजुर्ग का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।
पिता-पुत्र के बीच चल रहा जमीनी विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, कृष्णा नंदन मोदी द्वारा डुमरी-गिरिडीह रोड पर एक जमीन खरीदी गई थी, जिसे उन्होंने हाल ही में बेच दिया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.