angara(ranchi) ज्ञान के प्रतिक फालोअर्स अनगड़ा के द्वारा मंगलवार को गांधीग्राम में भारत रत्न बाबा भीम राव आंबेदकर की 135 जयंती मनाया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप व संचालन शिक्षाविद डा. रिझू नायक ने किया। मौके पर बाबा भीम राव आंबेदकर के जीवनी से सीख लेने व भारत के विकास में अपना योगदान देने का आहवान किया गया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बाबा साहेब ने पढ़ो, एकजुट रहो व अपने हक के लए जागरूक रहो का नारा दिया था। हमें इस मूलमंत्र को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, साकिर अंसारी, डा. दिनेश कुमार, अजय उरांव, संजय नायक, कुलेश्वर मुंडा, शमीम खान, मजबूल खान, राजेन्द्र मुंडा, आशीष मुंडा, सचिन नायक, जेएन कालेज धुर्वा के प्रो. रामजी नायक, जितेंद्र कुमार, धीरज नायक, अजय करमाली, सरिता देवी, अनिता देवी, छोटेलाल महतो, रेणू देवी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.