![]() |
| गिरफ्तार अपराधियों के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी। |
आधी रात को सघन चेकिंग, पुलिस को देख थमी रफ्तार
जानकारी के अनुसार, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए निकलने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। 13 अप्रैल की रात करीब 1 बजे गश्ती दल ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने देख चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।
शादी की आड़ में हथियारों का कारोबार
तलाशी के दौरान वाहन से एक अवैध पिस्टल और कारतूस मिले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो. जेद अंसारी उर्फ अरमान के रूप में हुई है। दोनों रांची के खलारी थाना अंतर्गत जहीलीटांड के रहने वाले हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी किसी शादी समारोह में जाने की आड़ में हथियारों की खरीद-बिक्री का धंधा भी करते हैं। पुलिस अब इनके गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धनंजय बैठा, जयदीप टोप्पो, पुअनि दीपक कुमार, विजय प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त
* 01 लोडेड पिस्टल * 02 जिंदा कारतूस * 02 टच स्क्रीन मोबाइल * 01 स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 01सीबी 1323)
![]() |
| बरामद स्कॉर्पियो व इनसेट में पिस्तौल-कारतूस। |


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.