angara(ranchi) नवागढ़ प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार की सुबह में फूलखूंदी व झूलन के साथ ही पांच दिवसीय शिव मंडा पूजा संपन्न हो गया। फूलखूंदी में दहकते अंगारे पर चलकर भोक्ताओं ने अपनी शिव भक्ति पर आस्था व्यक्त किया। फूलखूंदी में कुल 70 भोक्तागण शामिल हुए। रात में लोटन सेवा व रात्रि जागरण में बंगाल की दो छउ नृत्य टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। रात्रि जागरण अखाड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, पंसस फाल्गुनी शाही, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, नरेंद्र सिंह, रामसाय मुंडा व बुधराम बेदिया थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष गौतम करमाली, संचालक दिलीप मिर्धा, मानकी कामाख्या नारायण शाही, गौतम करमाली, अनिल हजाम, कमलेश करमाली, मनोज करमाली, रुसुवा मिर्धा, मंटू मिर्धा, सुलेन करमाली, अमित शाही, एतवा करमाली, कमल मिर्धा, मनरतन करमाली, बीरेंद्र हजाम, विजय बेदिया आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.