angara(ranchi) अंडर-10 नेशनल आर्चरी बालिका/बालक वर्ग के लिए हरातू के तीन तीरंदाजों का चयन हुआ। चयनित तीरंदाजों में माही कुमारी, पिता मनतोक महतो, महिलोंग, सिया सान्वी व सियांश कुमार पिता जगदीश महतो, हरातू व सियांश कुमार पिता जगदीश महतो शामिल है। ये तीनों खिलाड़ी विजयवाड़ा(आंध्रप्रदेश) में 28-30 मार्च तक होनेवाली नेशनल सब-जूनियर तीरंदाजी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों प्रशिक्षु वर्तमान में वनप्रशिक्षण केन्द्र महिलोंग में चल रही बुलीसेज तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षक रोहित कोइरी व प्रवीण रजवार है। विजयवाड़ा रवाना होने से पूर्व प्रशिक्षुओं ने स्टेट फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर(एसएफटीआई) महिलोंग के निदेशक डा. विजय शंकर दूबे से मिलकर आशीर्वाद लिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.