GA4-314340326 दो परिवारों के बीच वर्षो से जारी भूमि विवाद का हुआ समाधान

दो परिवारों के बीच वर्षो से जारी भूमि विवाद का हुआ समाधान


angara(ranchi)  दो आदिवासी परिवारों के बीच वर्षो से जारी विवाद का सोमवार को शांतिपूर्वक समाधान किया गया। दोनों पक्षों को मिलाकर इसका समाधान कराने में आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा व गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव की उल्लेखनीय भूमिका रही। बैठक गुड़ीडीह के जरगा में हुई। ज्ञात हो कि विमल कच्छप व रेशमा डुंगडुंग के बीच खाता नंबर 84, प्लॉट नंबर-378, 381, 382, 385, 386, 392, 402 कुल रकबा 1.38 एकड़ के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत किये गये कागजातों की जांच की गई। सहमति बनी की अनगड़ा अंचल अधिकारी इस मामले की जांच कर जो रिपोर्ट देंगे उसके बाद फैसला किया जाएगा। तब तक दोनों पक्ष शांतिपूर्वक रहेंगे। सला दिया जाएगा। प्रेम शाही मुंडा ने पेसा कानून की जानकारी दी। कहा कि जहां भी पेसा कानून लागू है वहां जमीन के मसले पर पेसा कानून की झारखंड नियमावली धारा 33 के तहत समाधान किया जाएगा। ग्रामसभा करके भूमि विवाद का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुखिया भीम मुंडा, वीचा उरांव, आदिवासी जन परिषद महिला मोर्चा की सेलिना लकड़ा, मोचीराम मांझी, शीला उरांव, अनिता लकड़ा, शंकर मुंडा, समुद्र मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم