बागमुंडी प्रत्याशी रोहिदास ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
तुलिन (पुरुलिया) से अनूप महतो: बागमुंडी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोहिदास महतो ने बुधवार को भानुमति लॉज में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक के दौरान महतो ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में अब परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शोषणकारी शासन को समाप्त कर एक पारदर्शी सरकार बनाना है।
मीडिया से बात करते भाजपा प्रत्याशी।
घोषणापत्र को जन-जन तक ले जाने का आह्वान
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोहिदास महतो ने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र (घोषणापत्र) में शामिल जन-कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, "भाजपा माटी की पार्टी है और इसका उदय बंगाल में ही हुआ है। हमारी टक्कर में कोई नहीं है। पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर हम खरे उतरेंगे। जीत सुनिश्चित है, बस औपचारिकता बाकी है।"
डबल इंजन सरकार का दावा
महतो ने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जल्द ही 'डबल इंजन' की सरकार बनने जा रही है। बैठक में जिला सभापति शंकर महतो, रांची जिला महामंत्री उमेश महतो, मंडल सभापति संजय सिंह देव, जिला किसान मोर्चा सभापति जगदीश कुम्हार और पूर्व सभापति लखिन्द्र महतो सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
एबीवीपी से शुरू हुआ सफर, अब विस की तैयारी
रोहिदास महतो की गिनती जमीन से जुड़े नेताओं में होती है। वे पूर्व में भाजपा के पुरुलिया जिला महामंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे हैं। स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है, जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.