angara(ranchi) झारखण्ड विधान में जलप्रपात पर्यटन स्थल में कार्यरत पर्यटन कर्मियों से संबंधित विभिन्न मांगों ईपीएफ, जीवन बीमा, अनुकंपा सहित अन्य मामला सदन में उठाने पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा को पर्यटन कर्मियों सम्मानित किया। शनिवार को विधायक राम सूर्या मुण्डा को विधान सभा स्थित आवास में मिलकर पर्यटनकर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसका नेतृत्व केन्द्रीय अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद कर रहे थे। राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि विधायक ने पर्यटन कर्मियों के जायज मांगों को विधानसभा सत्र में बहुत अच्छी तरह से रखा है। इसके लिए संगठन इनका आभारी है। इस अवसर पर बालेश्वर बेदिया, मुखिया सुखराम सारूकद, योगेश्वर अहीर, नंदराम पूर्ति, दुर्गा भेंगरा, वचन नाग, हरिचरण बेदिया, आशेषण आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.