angara(ranchi) गेतलसूद के बनादाग में रविवार को नवनिर्मित मां दुर्गा मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा किया गया। मंदिर का निर्माण बनादाग के दिगंबर बड़ाईक उर्फ बबलू बड़ाईक के द्वारा किया गया है। शनिवार को पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। आज पुष्पाधिवास, नगर भ्रमण, शैयाधिवास एवं महाआरती संपन्न हुआ। प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मुख्य यजमान दिगम्बर बडाईक एवं पुरोहित आचार्य नीरज मिश्रा, मुरारी पांडे, मुन्ना चौबे, रवि शास्त्री व आरके मिश्र ने वैदिक विधि विधान से पूजा संपन्न कराया। ज्ञात हो कि शत प्रतिशत आदिवासी बहुल बनादाग गांव में पिछले एक दशक के दौरान काफी तेज गति से धर्मांतरण हुआ। यहां निवास करनेवाले उरांव जनजाति के करीब अस्सी फीसदी परिवार के साथ साथ कुछ बड़ाईक परिवार भी धर्म परिर्वतन करके इसाई बन गया। इस गांव में एक भी मंदिर नही था। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बबलू बडाईक ने काफी साहस का काम किया है। माता दुर्गा मंदिर के निर्माण से गांव में सनातनी एकता आएगी। धर्मांतरण पर रोक लगेगी। प्राणप्रतिष्ठा को सफल बनाने में सहोदरी देवी, संजय बड़ाइक, विजय बड़ाइक, प्रहलाद बड़ाइक, रंजन राज, अंशु कुमार, परमेश्वर महतो, कृष्णा बड़ाइक, रीना देवी, ऊषा मुंडा, सुकरा उरांव, महादेव उरांव आदि सहयोग रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.