GA4-314340326 राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश, ममता बनर्जी का फूंका पुतला

राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ता में आक्रोश, ममता बनर्जी का फूंका पुतला


angara(ranchi)  राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू का अपमान करने को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोंदलीपोखर में बंगाल के सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। पुतला दहन भाजपा रांची जिला ग्रामीण के तत्वाधान में हुआ। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज व संचालन उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने बताया कि बंगाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संथाल समारोह के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा अपमान किया जाना बेहद दुखदायी व संघीय व्यवस्था के खिलाफ है। इससे लगातार संघीय व्यवस्था कमजोर होगी। मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति के अपमान से भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अमरनाथ चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, प्रमोद सिंह, सत्यदेव मुंडा, माधुरी देवी, रामसाय मुंडा, रितेश उरांव, नरेश साहू, शशि मेहता, रेखा देवी, बसंत सुंडी, पुरुषोत्तम मिश्रा, सोहराई बेदिया, अजय सिंह भोगता, पुशनाथ मुंडा, सत्यजीत सिंह, राजेंद्र महतो, कुंती देवी, रामनाथ महतो, गोरखनाथ सिंह, अजय महतो, घनेनाथ महतो, दुर्गा महतो, अनिरुद्ध पांडे, दीपक बड़ाईक, समीर राय, अमित मिश्रा, नागेश्वर महतो, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने