GA4-314340326 महिला दिवस पर गिरिडीह की पहली महिला महापौर प्रमिला मेहरा सम्मानित

महिला दिवस पर गिरिडीह की पहली महिला महापौर प्रमिला मेहरा सम्मानित

 

मेयर प्रमिला मेहरा को सम्मानित करते अतिथि।
अमित सहाय/ गिरिडीह: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, गिरिडीह द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गिरिडीह की पहली महिला महापौर प्रमिला मेहरा को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य।

नगर विकास मंत्री ने की आधी आबादी की सराहना

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। चैम्बर के पदाधिकारियों ने मंत्री का अभिनंदन पुष्प गुच्छ और शॉल देकर किया। इस मौके पर मंत्री सोनू ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन और राजनीति समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विकास में महापौर का नेतृत्व समाज को एक नई दिशा देगा।

विकास के लिए हर संभव प्रयास का संकल्प

सम्मान से अभिभूत महापौर प्रमिला मेहरा ने चैम्बर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शहर के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं चैम्बर के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिरिडीह की 'आधी आबादी' का नेतृत्व एक सशक्त महिला के हाथ में होना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। वक्ताओं ने जोर दिया कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अब निरंतर बढ़ रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस गरिमामयी अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यवसायी और चैम्बर के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से निर्मल झुनझुनवाला, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ. एसके डोकानिया, प्रमोद अग्रवाल, विकास बगेड़िया, बांके बिहारी शर्मा, दिनेश खेतान, प्रदीप डालमिया, भूपेंद्र सिंह, सिंह, राजेश छपरिया, ध्रुव संथालिया, राजेश सुराना, शालिनी खोवाला और नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह आदि।



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने