angara(ranchi) अनगड़ा थाना की पुलिस ने महेशपुर में सरना झंडा उखाड़कर फेंकने के आरोपी महेशपुर निवासी 15 साल के एक नाबालिग मुस्लिम लड़का को हिरासत में ले लिया है। ज्ञात हो कि 21 मार्च को सरहुल के दिन महेशपुर में सरना झंडा को उखाड़कर फेंका गया था। इससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। नाबालिग आरोपी को सुधारगृह भेजा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.