 |
| ढोल मांदर बजाते पारसनाथ भोगता |
angara(ranchi) ईद पाहनटोली हरातू में सोमवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीओसीडब्लू(भवन निर्माण कर्मकार बोर्ड) मेंबर पारसनाथ भोगता थे। अध्यक्षता सरहुल मिलन समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा व संचालन मनोज पाहन ने किया। सरहुल मिलन में आसपास के गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ शामिल हुआ। पारसनाथ भोगता ने कहा कि सरहुल झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसमें हमें संरक्षित व सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर हरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, पंसस बिनोद रजवार, निर्मल करमाली, शिवधर रजवार, नंदलाल राम, जयनंदन सिंह, फारूक खान, काशीनाथ साहू, सचिव बालेश्वर भोगता, प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष किशोर मुंडा, जगदीश मुंडा, रथुवा मुंडा, राहुल मुंडा, राजू करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.