angara(ranchi) सरहुल पूजा समिति अनगड़ा की बैठक रविवार को अनगड़ा सरना में हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने की। सर्वसम्मति से ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन को सरहुल पूजा समिति अनगड़ा का अध्यक्ष बनाया गया। निर्णय हुआ कि सरहुल पूजा 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम में अनगड़ा सरना से अनगड़ा चौक तक शोभा यात्रा निकाला जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अघनू महतो, जगेश्वर महतो, कालीचरण मुंडा, सहदेव महतो, तिवारी भोगता, बिंदेश्वर मुंडा, दशरथ मुंडा, हरिपोदो भोगता, दिलचंद मुंडा, प्रदीप मुंडा, माघा मुंडा, केशव महतो, कपिल महतो, सोहन लोहरा, जगेश्वर मुंडा, मनोज मुंडा, सुखनाथ मुंडा, प्रधान मुंडा, सोहन मुंडा, रामचरण मुंडा, संतोष मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.