angara(ranchi) मास संस्था लालगढ़ के द्वारा आयोजित 45 दिवसीय “एग्राम क्नीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर (एसी एंड एबीसी) का सोमवार को समापन हुआ। नाबार्ड के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान(मैनेज) हैदराबाद ने इसका आयोजन किया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार निदेशक टीआरआई ने प्रशिक्षित 24 युवक-युवतियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया। कहा कि आज खेती में नवाचार जैसे टिशू कल्चर अपनाने व उत्पादों को विपणन के नये तरीके खोजने की जरूरत है। किसान फल, फूल और सब्जियों की नर्सरी व बीज उत्पादन के जरिए अपनी आय बढ़ाकर स्वालंबी बने। इसके अलावा संजय कुमार(पूर्व महाप्रबंधक आईडीबीआई), बापी गोराई व मास के सचिव विजय भरत ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मदन कुमार, निर्भय सिंह, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.