GA4-314340326 होली मिलन में झूमे छात्र

होली मिलन में झूमे छात्र

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कालेज के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि ट्रस्टी मेंबर स्मृति कटियार थी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने गीत, संगीत व नृत्य का आयोजन किया। निर्देशन व्याख्याता चुमकी राय ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. निहारिका कुमारी, व्याख्याता सुनीता कुमारी, अमरजीत कुमार, डा. राजकुमार महतो, डा. ममता कुमारी, स्नेहा संपन्ना, चिंता कुमारी सहित सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष व सत्र 2024- 26 द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षु उपस्थित शामिल हुए।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم