GA4-314340326 रांची नगर निगम चुनाव : खलखो बनाम खलखो की जंग में रोशनी चमकी, रमा को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

रांची नगर निगम चुनाव : खलखो बनाम खलखो की जंग में रोशनी चमकी, रमा को 14 हजार से अधिक वोटों से हराया

जीत के बाद रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल के साथ रोशनी खलखो।

रांची : झारखंड की राजधानी को नया मेयर मिल गया है। रांची नगर निगम (RMC) के महापौर पद के लिए हुए बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मेयर ताथा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो को 14,363 मतों के अंतर से पराजित कर नगर निगम की कमान अपने हाथ में ले ली है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी सुजीत बिजय आनंद कुजूर तीसरे नंबर पर रहे।

महामुकाबला: आखिरी राउंड तक थमी रहीं धड़कनें 

मेयर पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला दो 'खलखो' चेहरों के बीच ही सिमट कर रह गया। रोशनी खलखो को कुल 1,57,669 वोट मिले, जबकि अनुभवी रमा खलखो 1,43,306 वोटों पर ही रुक गईं।

टॉप-5 प्रत्याशियों का स्कोरकार्ड

प्रत्याशी          प्राप्त मत        स्थिति 

रोशनी खलखो    1,57,669     विजेता

रमा खलखो        1,43,306      दूसरे स्थान पर 

सुजीत कुजूर      19,305         तीसरे स्थान पर|

प्रवीण कच्छप    16,760          चौथे स्थान पर|

 किरण कुमारी    14,206        पांचवें स्थान पर

बड़े चेहरों की करारी हार: जमानत बचाना हुआ मुश्किल

चुनाव नतीजों ने कई दिग्गजों को चौंका दिया है। जहां सुजीत बिजय आनंद कुजूर और प्रवीण कच्छप महज 15-20 हजार के आंकड़े तक ही सिमट गए, वहीं देवी दयाल मुंडा 11,974 और सुरेंद्र लिंडा 6,784 जैसे नाम रेस में कहीं पीछे छूट गए। विनोद कुमार बड़ाईक और सुमन कांत तिग्गा को मतदाताओं ने पूरी तरह नकार दिया।

 समर्थकों ने उड़ाया गुलाल

जैसे ही रोशनी खलखो की जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, सुकुरहुटू मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की थाप और 'जय जोहार' के नारों के साथ रोशनी का स्वागत किया गया। जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रांची की सफाई व्यवस्था और ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना होगी।

सुरक्षा के कड़े पहरे में प्रमाण पत्र वितरण

निर्वाचन पदाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी रोशनी खलखो को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत के जश्न को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़ें : रांची के सभी 53 वार्डो में कौन कहां से जीता देखें पूरी लिस्ट



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم