GA4-314340326 रांची नगर निगम: पार्षद चुनाव में कहीं 'अपनों' ने अपनों को हराया, तो कहीं 26 वोटों से पलटी किस्मत

रांची नगर निगम: पार्षद चुनाव में कहीं 'अपनों' ने अपनों को हराया, तो कहीं 26 वोटों से पलटी किस्मत

मतगणना हाल में कार्यों का जायाजा लेते उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री।

रांची: रांची नगर निगम के 53 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार पार्षद की लड़ाई में जनता ने न केवल नए चेहरों को मौका दिया है, बल्कि पुराने दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी रही। वार्ड पार्षद के दंगल में सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड 38 में रहा, जहां जीत-हार का फैसला महज 26 मतों से हुआ। वहीं वार्ड 22 में मो. असलम ने 5226 मतों की विशाल बढ़त के साथ रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की।

इन वार्डों में रही 'कांटे की टक्कर'

वार्डों की जंग में तीन वार्ड ऐसे रहे जहां काउंटिंग के दौरान धड़कनें तेज रहीं:

वार्ड 38 : अवधेश कुमार ठाकुर (1982) ने शैलेन्द्र कुमार (1956) को सिर्फ 26 वोट से हराया।

वार्ड 33 : पुष्पा टोप्पो ने कुमुद कुमारी को केवल 74 मतों से शिकस्त दी।

वार्ड 14 : अंजू देवी ने कांति कुमारी को 96 वोट के मामूली अंतर से पछाड़ा।

वार्ड 2 : सविता कच्छप ने सरिता देवी को मात्र 97 वोट से हराया।

बड़ी जीत के 'सुपरस्टार'

वार्ड 22 : मो. असलम ने सबसे अधिक 5226 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की।

वार्ड 52 : पीटर खोया ने भी 4673 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल की।

वार्ड 23 : फरहा नाज ने 4370 वोटों के फासले से जीत हासिल की।

सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड नं-34 में थे देखें किसे कितना वोट मिला

(1) अजीत कच्छप -2054  (2) अभिमन्यु पांडे -291 (3) अरुण कुमार झा- 1205  (4) ओम प्रकाश - 1467
(5) कमलेश आर्या - 940  (6) किरण कुमारी- 293  (7) किरण बांडो - 73  (8) कुंदन वर्मा - 74  (9) नंदलाल सिंह- 40  (10) बबलू कुमार- 277  (11) बसंत कुमार वर्मा- 451  (12) व्यास सिंह- 558  (13) मणिकांत झा - 697
(14) मिंटू देवी - 419  (15) मुकेश नाग मिर्धा - 42  (16) राजकुमार साहू- 52  (17) विकास कुमार सिंह- 262
(18) विनोद कुमार सिंह- 723  (19) संजय कुमार- 297  (20) सुमन कुमार सिंग - 107  (21) सूरज तिर्की - 1218
(22) सुरुचि तिर्की- 223

यह भी पढ़ें : खलखो बनाम खलखो की जंग में चमकी रोशनी






 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने