GA4-314340326 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों पर होगी कार्रवाई: आदित्य

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों पर होगी कार्रवाई: आदित्य

गिरिडीह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते आदित्य साहू।
अमित सहाय/ गिरिडीह: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने राज्यभर में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ पार्टी से बगावत कर निर्दलीय या अन्य खेमों से चुनाव लड़ रहे नेताओं को सख्त चेतावनी दी। साहू ने संकेत दिए कि अनुशासन तोड़ने वालों पर जल्द ही बड़ा फैसला सार्वजनिक किया जाएगा।

अनुशासन से कोई समझौता नहीं

प्रेस वार्ता के दौरान आदित्य साहू ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कैडर आधारित संगठन है। यहाँ विचारधारा सर्वोपरि है। जो नेता संगठन के फैसले के खिलाफ जाकर चुनावी मैदान में उतरे हैं, उनके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व सख्त कार्रवाई की तैयारी कर चुका है। मौके पर पूर्व मंत्री राज पलिवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे आदि उपस्थित थे।

संगठन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नगर निगम चुनाव भले ही स्थानीय स्तर का हो, लेकिन पार्टी की मर्यादा और अनुशासन सबसे ऊपर है। बागियों पर लिए गए निर्णय जल्द ही सबके सामने होंगे। - आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कांग्रेस पर निशाना और जीत का संकल्प

 * वंशवाद बनाम कार्यकर्ता: साहू ने कांग्रेस को 'वंशवादियों की पार्टी' करार दिया। उन्होंने कहा कि वहां केवल खास परिवारों को जगह मिलती है, जबकि भाजपा में आम कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है।

 * विकास ही मुद्दा: उन्होंने दावा किया कि डॉ. शैलेंद्र चौधरी की स्थिति बेहद मजबूत है। जनता पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देगी।

 * रणनीति तैयार: बैठक में पूर्व मंत्री राज पलिवार, मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर चुनाव अभियान को धार देने की रणनीति बनाई गई।






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم