GA4-314340326 अज्ञात युवक की हत्या या दुर्घटना

अज्ञात युवक की हत्या या दुर्घटना

 

angara(ranchi) रिंग रोड के हेसल ओवरब्रीज में सर्विस रोड के किनारे मंगलवार की रात 9 बजे एक अज्ञात युवक का शव अनगड़ा थाना की पुलिस ने बरामद की। दाढ़ी रखे मृतक की उम्र 40-45 वर्ष आंकी जा रही है। सिर के पीछे चोट के निशान था। लगातार रक्तस्त्राव हो रहा था। बताया जाता है कि मृतक पैदल ही जा रहा था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत संभव हो। अनगड़ा थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इधर घटना के समय उपस्थित लोगों ने बताया कि संभवत: युवक की हत्या कर शव को यहां पर फेंक दिया गया हो। घटनास्थल के पास दुर्घटना का कोई निशान नही दिखा। कोई भी बाइक, मोबाइल या पहचान पत्र नही मिला। मृतक आसपास का भी नही दिख रहा।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم