angara(ranchi) 15वें वित आयोग के जिला परिषद निधि से मंगलवार को गोंदलीपोखर शिव मंदिर प्रागंण व आगरटोली शिव मंदिर प्रांगण में जलमीनार निर्माण की आधारशिला रखी गई। दोनों जगहों पर डीप बोरिंग कर सोलर पेयजल जलमीनार का निर्माण होगा। आधारशिला जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने किया। डीप बोरिंग का निर्माण कर सोलर जलमीनार का निर्माण किया जाएगा। इससे गरमी के दिनों में एक आसपास के दर्जनों परिवारों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, भाजपा ओबीसी मोरचा रांची जिलाध्यक्ष नरेश साहू, भाजपा एससी मोरचा जिला महामंत्री संजय नायक, हरातु मुखिया राजेंद्र बेदिया, सालहन उपमुखिया विमला चौधरी, अजय महतो, जलनाथ चौधरी, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, जलेश महतो, शिवपूजन चौधरी, संजय महतो, अगमलाल महतो, राजेंद्र महतो, धनकिशोर महतो, तीर्थनाथ महतो, हरिकिशुन महतो, लालमोहन पाहन, सुबोधनी देवी, सोहगी देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.