GA4-314340326 महाशिवरात्रि पर निकाला शिवबारात, भंडारा में जुटे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर निकाला शिवबारात, भंडारा में जुटे श्रद्धालु


angara(ranchi)  महाशिवरात्रि के पावन मौके पर रविवार की रात में गेतलसूद, सिकिदिरी, अनगड़ा आदि जगहों पर शिव बारात निकाला गया। सिकिदिरी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से पैन स्टोक शिव मंदिर तक शिव बारात निकाला गया। जबकी अनगड़ा में चौक स्थित शिवमंदिर से थाना परिसर शिवमंदिर तक शिव बारात निकाला गया। नाचते गाते काफी संख्या में इसमें श्रद्धालु शामिल हुए। वही सोमवार की रात में अनगड़ा चौक में जगराता व भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, सीओ राजू कमल थे। आयोजन को सफल बनाने में शिव शक्ति समिति अनगड़ा के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, नागेन्द्र लाल, राजन प्रसाद सिंह, संजय साहू, पुष्पा देवी, राजेश यादव, अरविंद कुमार, सोनू कुमार, रामानंद सिंह, अघनू महतो आदि का योगदान रहा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने