angara(ranchi) कांग्रेस व आजसू पार्टी के आधा दर्जन समर्थकों ने सोमवीर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। गेतलसूद मंडल कार्यालय में सभी समर्थकों का स्वागत भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। सभी का स्वागत पार्टी का पटटा व माला पहनाकर किया गया। सदस्यता ग्रहण करनेवालों में रणवीर सिंह बालिया, श्यामसुन्दर बेदिया, जीतन देवी, विमला कुमारी, सीमा कुमारी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य शामिल है। सभी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व् को देखकर भाजपा में शामिल हुए है। इस अवसर पर एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, कार्यालय प्रभारी जयशंकर मुंडा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, उपमुखिया शंकर बैठा,बीसा मुखिया मंजोती देवी, शिवधर रजवार, बिगेश्वर महतो आदि शामिल थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.