GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि: दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल ने बांटीं पीएचडी व गोल्ड मेडलिस्ट उपाधियां

उषा मार्टिन विवि: दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल ने बांटीं पीएचडी व गोल्ड मेडलिस्ट उपाधियां


उद्घाटन करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
angara(ranchi)  ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने कुल 1191 विद्यार्थियों के बीच उपाधियों का वितरण किया। इस दौरान 21 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 19 को सिल्वर मेडल से नवाजा गया। राज्यपाल ने 19 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की। 773 स्नातक, 166 पीजी, 233 डिप्लोमा धारकों को भी सर्टिफिकेट दिए गए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से जिम्मेदार व नैतिक नागरिक बनने का आह्वान किया।

विकसित भारत के निर्माण में दें योगदान: राज्यपाल

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। वे 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में उतारें और एक जिम्मेदार व नैतिक नागरिक बनें। राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि आदिवासी बहुल सुदूर क्षेत्रों में ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों का होना विकास के लिए अनिवार्य है। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति सह झारखंड प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार ने किया। विवि की कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक ने संस्थान द्वारा चलाई जा रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दीं। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, उषा मार्टिन विवि के ऑनर हेमंत गोयल, ऋषिराज महाराज थे। संचालन डा. रूपा कुमारी व डा. अरविंद हंस ने किया। समारोह में प्रो. वीसी प्रो. मिलिंद, रजिस्ट्रार डा. शिवप्रताप वर्मा, डीन एकेडमिक प्रो. बीएन सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनय सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, रेणू लाल, डा. शहनाज जवी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व टीएसी मेंबर जमल मुंडा, झब्बूलाल महतो आदि उपस्थित थे।  

21 गोल्डमेडलिस्टों को किया गया सम्मानित

गोल्डमेडलिस्ट को उपाधि प्रदान किया 
 गोल्ड मेडलिस्टो में कोमल राय व स्नेहा महतो (MBA), माया कुमारी व पल्लवी कुमारी (MCA), सृष्टि प्रांजल व मनीष कुमार चौधरी (BBA), कुमारी रिया व निशा रानी (BCA), ऋचा गुप्ता व लक्ष्मी सिंह बीए इंजीनियरिंग, अमेशा सेन शर्मा व आरती कुमारी बीकाम, स्नेहा कुमारी व अमर कुमार बी फार्मा, कनक तिवारी व तन्नू कुमारी एग्रीकल्चर, पीयूस प्रसाद गुप्ता बीटेक मेकेनिकल, कुणाल कुमार सिंह व निकेश प्रधान डिप्लोमा मेकेनिकल, काजल कुमारी व राहुल कुमार डी फार्मा, इशा माना बीएमएलटी, अदिवा नाज बीपीटी, आयुष प्रकाश बीटके सीएस में शामिल है।       
19 पीएचडी धारकों को मिली उपाधि               
गवर्रन को सम्मानित करते मार्टिन विवि के चेयरमैन हेमंत गोयल
पीएचडी की उपाधि लेने वालों में अपराजिता चौबे, अंकिता विशाल, रामप्रसाद दास, रश्मि कुमारी, नरेश छाबरा, रति कुशवाला, सुमन कुमारी सिन्हा, अभिजीत गोराई, अमरेश बोस, बरखा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव, श्यामनंदन मिश्रा, रश्मि लुगुन, एसके शनुआर, अरुण कुमार पंडा, विदिशा सारखेल, नीमिशा सिन्हा, उज्जवल गांगुली शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने