GA4-314340326 कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल करने के लिए निर्णायक लड़ाई आंदोलन की जरूरत: शीतल ओहदार

कुड़मी जाति को एसटी सूची में शामिल करने के लिए निर्णायक लड़ाई आंदोलन की जरूरत: शीतल ओहदार

angara(ranchi)  सालहन मैदान में रविवार को कुरमी सामाजिक जागृति विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बसंत चौधरी व संचालन सुरेश महतो ने किया। मुख्य अतिथि कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, जेएलकेएम नेता देवेन्द्रनाथ महतो व रामपोदो महतो थे। शीतल ओहदार ने कहा कि कुरमी समाज अपने हक व अधिकार के लिए अब सजग हो गया है, समाज लगातार अन्याय व शोषण का शिकार होता रहा है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची से हटाया गया, जिसके खिलाफ 75 वर्षों से आंदोलन जारी है। रणधीर  चौधरी ने कहा कि कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल कराने के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। मौके पर एक मार्च को प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने की सभी से अपील की गई। इस अवसर पर सोनेलाल महतो, सष्टीरंजन महतो, कुंती देवी, बेबी महतो, विमला देवी, धनेश्वर महतो, लक्ष्मण महतो, डुमेश्वर चौधरी, छोटेलाल महतो, प्रकाश चौधरी, लखीराम महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم